Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • दिल्ली की CM आतिशी ने किया छठ पूजा पर अवकाश का ऐलान

दिल्ली की CM आतिशी ने किया छठ पूजा पर अवकाश का ऐलान

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip


छठ महा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा का पर्व मनाते हैं। दिल्ली की सीएम आतिशी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है।
बता दें कि दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने पहले इस संबंध में दिल्ली की CM आतिशी को पत्र लिखा था। अब CM आतिशी ने छठ पूजा की छुट्टियों के संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसलिए दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर 2024 को ‘छठ पूजा’ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required