Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • (देहरादून) पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम

(देहरादून) पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम

Listen to this article

उत्तराखंड के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम शुष्क बने रहने के बावजूद दिन और रात के तापमान में अंतर आएगा। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम की बेरुखी के साथ-साथ हवा भी लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं पर हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन हो रही है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से चारधाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। धामों के कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने के चलते केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने तक यात्रियों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है। देहरादून में दिन के समय खिल रही चटख धूप के कारण गर्मी हो रही है तो वहीं दिन और रात के तापमान में अंतर आने से रात के समय ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है। जिसके चलते सर्द-गर्म होने से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बारिश नहीं होने के चलते हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required