राज्य में हुई कोरोना की दस्तक, दो महिलाओं में हुई पुष्टि
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहाँ उत्तराखंड में भी एक डाक्टर समेत दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार इनमे से एक एम्स ऋषिकेश की डॉक्टर हैं। ये डाक्टर हाल में बेंगलुरु से लौटी हैं। वहीं दूसरी महिला के बारे में जानकारी मिली है कि वह गुजरात की निवासी है और ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई है।
इस मामले में सूबे की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है और लक्षण पाए जाने के बाद कराई गई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जबकि एम्स की महिला डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है। वह घर पर ही इलाज करा रही हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि राज्य के किसी मरीज में अभी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसे देखते भारत सरकार ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग को सावधानी बरतने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
