Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • कांग्रेस ने निकाला अमेठी में रोड शो

कांग्रेस ने निकाला अमेठी में रोड शो

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

आज जहां कांग्रेस पार्टी की तरफ से अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों का एलान हुआ है जिसमें कांग्रेस ने अमेठी में किशोरी लाल शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। केएल शर्मा राजीव गांधी के समय से ही अमेठी से हैं और आज  शुक्रवार को जब वह नामांकन के लिए निकले तो सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जुलूस में इकट्ठे हुए।

इस दौरान कार्यकर्ता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इसके पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। अब हमें मिलकर उन्हें जिताने का काम करना है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने खुशी जाहिर की है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required