Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • सीएम धामी का अल्टीमेटम, कहा-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई

सीएम धामी का अल्टीमेटम, कहा-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई

Listen to this article

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो भी भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई होगी।  भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया गया है। बीते 48 घंटे में विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सीएम ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को शुरू किया है। नॉन विजिलेंस की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते नौ माह में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required