Search for:
  • Home/
  • Blog/
  • नासिक कुंभ की भव्य तैयारी पर संतों का आशीर्वाद, मुख्यमंत्री को मिला समर्थन

नासिक कुंभ की भव्य तैयारी पर संतों का आशीर्वाद, मुख्यमंत्री को मिला समर्थन

Listen to this article

नासिक कुंभ के भव्य और दिव्य आयोजन को लेकर महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह जुट गई है। इसी क्रम में संत समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष तथा श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने महाराष्ट्र के मंत्री देवेंद्र फंडवीज को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन और दीर्घायु की कामना की।

जानकारी के अनुसार चार और पांच अप्रैल को कुंभ क्षेत्र नासिक में अखिल भारतीय संत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से आए वरिष्ठ संत-महात्माओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख संतों की उपस्थिति रही और आगामी नासिक कुंभ के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और संत परंपरा का महापर्व है। इसे दिव्य और भव्य रूप में आयोजित करने के लिए संत समाज और शासन को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर संतों और प्रशासन के बीच व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा कुंभ क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। संत समाज ने आशा जताई कि आगामी नासिक कुंभ को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत राजेंद्र दास महाराज समेत अनेक संत, महंत, महामंडलेश्वर और आचार्यगण उपस्थित रहे। संत समाज ने एक स्वर में कुंभ मेले को आध्यात्मिक गरिमा और परंपरा के अनुरूप भव्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required