Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावना ​का किया सम्मान, भूकानून को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावना ​का किया सम्मान, भूकानून को मंजूरी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi / Deshraj Sharma

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कैबिनेट में भू कानून को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की संस्कृति के मूल स्वरूप की रक्षक है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू कानून को मंजूरी दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के प्राकृतिक संसाधनों सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा साथ ही राज्य की मूल पहचान को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भूकानून की मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड की जनता में अपार खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। समूचे उत्तराखंड में हर्ष की लहर है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required