मुख्यमंत्री धामी ने अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के बलिदान दिवस पर किया उन्हें याद
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इन वीरों का साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।

