Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय

तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet DhimanAnirudh vashisthMashruf Raja

भाजपा ने उत्तराखंड की पांच में से तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। तीनों सीटों पर उम्मीदवार रिपीट हो होने की उम्मीद है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांचों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर एक दौर का मंथन हुआ है। दो अन्य लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अभी सस्पेंस है।

बताया है कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी। केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में पार्टी के विधायक को लोस चुनाव में उतारने का इच्छुक नहीं है। कुछ विधायकों ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। बहरहाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नई दिल्ली से लौटने के बाद प्रत्याशियों को लेकर अटकलें हो रही हैं।

दोनों नेताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लिया था। उत्तराखंड के संबंध में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी शामिल हुए थे। वे प्रदेश से तैयार किए गए पैनल पहले ही समिति को सौंप चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उत्तराखंड में पांचों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार हुआ है । केंद्रीय चुनाव समिति ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से इन दोनों सीटों पर कुछ और सूचनाएं मांगी हैं।   दो अन्य सीटों पर भी जल्द निर्णय होने की संभावना है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required