उत्तराखंड में हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 94 पर उनियाल गांव के पास हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही टीजीएमओ की बस अनियंत्रित होकर डीवाईडर से टकराने के बाद सड़क पर पलटी गई जिसके बाद सवारियों में चीख पुकार मच गया बस में स्थानीय लोगों सहित 25 लोग सवार थे जिसमे से कुछ चारधाम तीर्थ यात्री भी सवार थे बस के पलटने से बस में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि 11 और लोगों को हल्की चोटें आई जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से चिन्याली सोड और कंडी सोड़ पहुंचाया गया है।
घायलों का विवरण:-
गंभीर रूप से घायल महिला का नाम कुमारी सिंकी पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना उम्र 43 वर्ष ।
अन्य घायल सवारी*
1 सुधीर गुप्ता पुत्र काशीनाथ गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई
2 बृजपाल सिंह पुत्र चतर सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी
3 रोहित शुक्ला पुत्र कृपा शंकर शुक्ला उम्र 32 वर्ष निवासी गा घनसोली नई मुंबई
4 लक्ष्मी देवी पत्नी अनिल कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल
5 मनवीर रावत पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र 21
6 बीना देवी पत्नी कृष्णलाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना उम्र 63 वर्ष
7 गजेंद्र सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष
8 अमरनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उम्र 58 वर्ष
9 सुनील गुसाई पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी उम्र 38 वर्ष
10 राम आशीष पासवान पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष
11 सुनील असवाल पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष
घायलों को तत्काल एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की सहायता से चिन्यालीसौड़ व कंडीसोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।
