फरवरी 2025 में शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, तैयारियां तेज
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड रामनगर की 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी। जिसको लेकर विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार रिजल्ट भी पिछले वर्ष के मुकाबले जल्द घोषित किया जाएगा।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2025 की होने वाली परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू हो जायेंगी। इस बार यह परीक्षाएं 1245 केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएंगी। इस बार हाई स्कूल में 113690 विद्यार्थी, इंटरमीडिएट में 109713 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रकार कुल 223403 परीक्षार्थी इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया इस बार कुल केंद्र 1245 बनाये गए हैं। जिसमे एकल केंद्र 49, मिश्रित केंद्र 1195, नवीन केंद्र 39, सवेंदनशील केंद्र 165, 5 अति सवेंदनशील केंद्र बनाये गए हैं। उन्होंने बताया विगत वर्ष की अपेक्षा 17 केन्द्रों की बढ़ोतरी हुई है। 2024 के मुकाबले 2025 में 12755 विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।
