Search for:
  • Home/
  • divyaharidwareditor

30 अक्टूबर तक करें सफारी वाहन पंजीकरण जमा

पर्यटन व्यवसायी पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र 25 अक्टूबर तक उपलब्ध, जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर पर्यटक 15 जून तक ले सकेंगे सफारी का आनंद ऋषिकेश। प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में इस साल 15 नवंबर से जंगल सफारी शुरू होगी। पर्यटक इस सफारी का आनंद 15 जून 2026 [...]

मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना, श्रद्धालुओं ने दी भावपूर्ण विदाई

मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना, श्रद्धालुओं ने दी भावपूर्ण विदाई उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में आज ऐतिहासिक और भावपूर्ण पल देखने को मिला। अन्नकूट पर्व के अवसर पर पूर्वाहन 11:36 बजे विधिविधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान [...]

धारा 27 के तहत विशेष परिस्थितियों में होता है तबादला

बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों ने धारा 27 के तहत की तबादले की मांग, अनिवार्य तबादले न होने से नाराजगी बढ़ी देहरादून। प्रदेश में शिक्षकों के तबादले को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। शिक्षा विभाग को धारा 27 के तहत अब तक तीन हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। [...]

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिर सकती है बर्फ, तापमान में आएगी गिरावट

दीपावली संपन्न होने के बाद बुधवार को गोवर्धन पूजा है ऐसे में एक खबर बड़ी आ रही है राज्य में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। [...]

आयुर्वेद पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया सुस्त

अब 42 साल तक के अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आयुर्वेद कोर्स में दाखिला देहरादून। उत्तराखंड में इस साल आयुर्वेद पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड द्वारा संचालित इन कोर्सों में अब तक केवल 600 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, जबकि प्रदेश के [...]

पिछले वर्ष के मुकाबले आग की घटनाओं में आई कमी, जागरूकता बनी कारण

मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा देहरादून। दिवाली की रात रोशनी के साथ-साथ आग की घटनाओं ने भी शहर को दहला दिया। सोमवार की शाम से मंगलवार तड़के तक, महज साढ़े छह घंटे के भीतर देहरादून में आग लगने की [...]

दीपावली पर संवेदनशीलता और अपनत्व का संदेश लेकर पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे [...]

तेंदुए (लैपर्ड) के दिखाई देने से स्थानीय निवासियों में दहशत

हरिद्वार। बीएचईएल टाउनशिप के सेक्टर-4 में देर रात एक तेंदुए (लैपर्ड) के दिखाई देने से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ सेक्टर-4 स्थित डिस्पेंसरी के पास देखा गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय [...]

(लक्सर)बूढ़ी माता मंदिर के पास रात में मचा हड़कंप

हरिद्वार। देर रात लक्सर रोड स्थित बूढ़ी माता मंदिर के पास कबाड़ के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। धुआं और लपटें उठती देख लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल फायर स्टेशन मायापुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर [...]

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली

सबसे ज्यादा आनंद विहार में AQI 387 तक पहुंचा नई दिल्ली। दिवाली का त्यौहार आते-आते दिल्ली में वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की गई। [...]