Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सातों सीट पर मतदान जारी

परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सातों सीट पर मतदान जारी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान जारी है वहीँ दिल्ली की सात सीटों पर भी मतदान किया जा रहा है।  इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे।  दिल्ली भाजपा के स्टार प्रचारक अरविंदर सिंह लवली ने अपने माता-पिता के साथ मतदान किया। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करें।

अरविन्द केजरीवाल ने परिवार के साथ किया मतदान –

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ वोट डाला और कहा कि   ‘मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने वोट दिया है। मेरी मां आज नहीं आ सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट जरूर करें।’

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required