Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, जवान घायल

सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, जवान घायल

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सेना के कई जवानों को हल्की चोटें आई है।

चमोली जिले में ही बिहरी के पास सेना का वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक टीले पर खड़ा हो गया। इस हादसे में सेना का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक हो गया था। इसी वजह से वाहन मोड़ काटने के बजाय सीधे आगे निकल गया। हादसे के वक्त वाहन में सेना के अधिकारी समेत 21 जवान सवारे थे। घायल जवान को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक सभी जवान चमोली जिले के ज्योतिर्मठ रायवाला जा रहे थे। बस में सवार जवान अवकाश पर जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required