Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • अल्मोड़ा : कार्यालय में घुस आया सांप, मच गया हड़कंप

अल्मोड़ा : कार्यालय में घुस आया सांप, मच गया हड़कंप

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

सेवानिधि कार्यालय में आज एक सांप अचानक घुस आया। जिसे देख वहां मौजूद तमाम लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू की पहल व सहयोग से वन विभाग के कार्मिकों ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार जाखन देवी स्थित सेवा निधि के कार्यालय में एक धामिन प्रजाति का सांप घुस गया। जिसकी सूचना वहां के कर्मचारियों द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को दी गई। इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से संपर्क किया गया।

इसके बाद मौके पर अमित साह मोनू, वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया, वन बीट अधिकारी विमला देवी पहुंचे। इन्होंने सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू के उपरांत नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने वन विभाग की महिला कर्मचारियों वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया वन बीट अधिकारी विमला देवी की सराहना की एवं उनका धन्यवाद भी दिया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required