Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • चुनाव परिणामों पर बोले अखिलेश यादव,जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाया है

चुनाव परिणामों पर बोले अखिलेश यादव,जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाया है

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

चुनावी परिणामों के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा  कि यूपी का संदेश हम सबसे नई उम्मीदों और नई अपेक्षाओं का जनादेश है। इस जनादेश को हम एक नए दायित्व के रूप में स्वीकार करते हैं। इंडिया गठबंधन के सभी सांसद अपने कर्तव्य को पूरी तरह जन सेवा में करते रहेंगे। जनता हमारी प्राथमिकता है और सदैव रहेगी।लोकसभा चुनाव में सपा के 37 सीटें जीतकर तीसरी बड़ी ताकत बनने पर बीते दिन शुक्रवार को अखिलेश यादव का प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर जोरदार स्वागत सत्कार हुआ । उन्होंने अयोध्या से सपा की जीत का विशेष विस्तार करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विचारधारा और संविधान की जीत हुई है।

जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने बड़ा कर्त्तव्य निभाया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, लौटन राम निषाद मौजूद रहे।

भाजपा को मिले घपले के मतदान –

अखिलेश ने ये भी कहा कि हर शोषित, पीड़ित और वंचित की सेवा ही हम सबका पहला कार्य होना चाहिए हमारा ये पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि हमारे जो भी प्रत्याशी भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से जीत दर्ज नहीं कर पाए, दरअसल वो सब भी जीते हुए ही हैं। भाजपा को जो भी वोट मिला है, उसका आधार जनता के वोट नहीं, बल्कि उनका प्रशासनिक तंत्र और उनकी घपलेबाजी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required