सीएम के आवास के पास महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, क्या हुआ ऐसा ?
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
फिरोजाबाद की एक महिला आज शनिवार सुबह जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची और पुलिस ने महिला को तत्काल पकड़ा साथ ही जब देखा कि उसकी हालत खराब हो रही है तो तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मकान पर कब्जा होने की वजह से परेशान है। पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उसको अस्प्ताल पहुंचाया। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा गांव की रहने वाली है।

