Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • सीएम धामी का एक अलग अंदाज. और ऐसे की धान की रोपाई

सीएम धामी का एक अलग अंदाज. और ऐसे की धान की रोपाई

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

अपने एक अलग ही अंदाज में दिखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर लीक से हटकर आम जनता के दिलों दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है सरकार के चार की उपलब्धियां के बीच गाहे-बगाहे कहीं मॉर्निंग वॉक पर लोगों से मुलाकात करते तो कहीं अपने मनपसंद रेस्टोरेंट, कैफे के अलावा स्ट्रीट फूड वालों के यहां समोसे, गोलगप्पे यहां तक भुट्टे खाते हुए भी दिखे  तथा उन्होंने उनसे मिलकर उनका हौसला अफजाई करने के साथ ही अनेक जगह छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर उनके बौद्धिक विकास की चर्चा कर बच्चों को अपने टिप्स देते इसके अलावा सरकारी योजनाओं के मिलने वाले लाभ को लेकर के भी वह हमेशा लोगों के बीच रहे अपने एक अलग अंदाज में दिखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को फिर एक अलग अंदाज में दिखे तथा उन्होंने खेत में धान की रोपाई कर अन्नदाता को एक अलग संदेश दिया और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों से भी वह मिले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित अपने खेत में धान की रोपाई की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए अन्नदाताओं को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।

मुख्यमंत्री ने खेत में उतरकर स्वयं धान की पौध रोपी और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि किसान न केवल अन्न उपजाते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं। इस दौरान उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला “हुड़किया बौल” की प्रस्तुति भी हुई, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री ने भूमि, जल और छाया के देवताओं की वंदना की। यह आयोजन कृषि संस्कृति और राज्य की लोक परंपराओं को पुनर्जीवित करने की एक पहल करी गईं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required