Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • मुख्यमंत्री ने सादगी से मनाया लोकपर्व इगास, खेला भैलो बजाया ढोल दमाऊ

मुख्यमंत्री ने सादगी से मनाया लोकपर्व इगास, खेला भैलो बजाया ढोल दमाऊ

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip


मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इगास पर्व पर भैलो पूजन कर भैलो भी खेला एवं ढोल दमाऊ भी बजाया।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राज्य धूमधाम से इगास मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा उत्तराखण्ड के लोक पर्वों और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने एवं गांव से जुड़ने का आग्रह किया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ साल से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मलेन में प्रवासी उत्तराखण्डियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था। इगास पर्व पर हमने अपने गांव से जुड़ने एवं भाषा और लोक पर्वों के संरक्षण का संकल्प लेना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required