हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा,ख़ास है महत्त्व
Kuldeep khandelwal/ niti sharma/ kaviraj singh chauhan
आज शनिवार को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड क्षेत्र में गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया है। हालांकि दशहरे की रात से ही गंगा बंद थी, लेकिन गंगा स्नान को देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग ने हर की पैड़ी क्षेत्र में जल छोड़ा और श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे।
चंद्र ग्रहण के चलते हर की पैड़ी पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आचार्य विकास जोशी ने जानकारी दी है कि 30 साल के बाद शरद पूर्णिमा पर होगा फिर एक बार ग्रहण लगेगा। भारत में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 19 मिनट होगी।श्रीमद्भागवत महापुराण, विष्णु पुराण के अनुसार समुद्रमंथन के समय जब अमृत निकला, वह शरद पूर्णिमा की ही रात थी।

