Search for:
  • Home/
  • Bihar/
  • 200 गांवों में बाढ़, डेढ़ लाख से अधिक प्रभावित

200 गांवों में बाढ़, डेढ़ लाख से अधिक प्रभावित

Listen to this article

नदी का तेज बहाव ने तटबंधों को ध्वस्त किया है। अब तक सात तटबंध टूटे हैं। इससे कई गांवों को बाढ़ का पानी घुस गया है। दरभंगा,  सीतामढ़ी, शिवहर और बगहा में कुल सात तटबंध टूट गए।

कोसी और गंडक नदी में पानी छोड़ने के रफ्तार में कमी आई है। अभी उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे तक स्थिति चिंताजनक है। वहीं गंगा भी पटना में खतरे के निशान को फिर पार कर गई। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने तीन दिन तक अभियंताओं को अलर्ट रहने को कहा है। सीतामढ़ी और शिवहर में कुल पांच तटबंधन को बागमती नदी की तेज धारा ने ध्वस्त कर दिया है। पश्चिम चंपारण के बगहा में तटबंध टूट गया। इस कारण बगहा के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required