ऋषिकेश में सिंगर सोनू निगम, फैन्स के साथ बिताया समय
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम निजी दाैरे पर ऋषिकेश में हैं। यहां एक रेस्टोरेंट में सोनू निगम को देखकर उनके फैंस की भीड़ लग गई। सोनू ने भी उन्हें निराश नहीं किया।सोनू निगम ने अपने सभी प्रशंसकों के साथ बातचीत की। फैंस ने उनके साथ खूब फोटो खिंचवाए।
गंगा से आध्यात्मिक लगाव होने के कारण सोनू निगम अक्सर ऋषिकेश आते रहते हैं ।बृहस्पतिवार देर शाम सोनू निमग ऋषिकेश पहुंचे। देहरादून तिराहे पर स्थित एक प्रसिद्ध भोजनालय में खाना खाया।