Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • दुल्हन से सजा अंबानी आवास एंटीलिया, बजी शहनाई

दुल्हन से सजा अंबानी आवास एंटीलिया, बजी शहनाई

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी आ चुकी है। आज 12 जुलाई आज शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शामिल में शामिल हो रही हैं। हर इंतजाम बेहद खास है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। शादी में राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल होने पहुंचेंगी। इनमें सीएम ममता बनर्जी और लालू यादव के नाम भी शामिल हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी आवास एंटीलिया दुल्हन की तरह सज गया है। मेहमानों के पहुंचने का क्रम लगा हुआ है। घर पर शहनाई और ढोल बजने शुरू हो गए हैं। बस कुछ देर में विवाह कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। अनंत और राधिका की शाही शादी में साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होने वाले हैं।  रॉकी भाई यानी केजीएफ फेम अभिनेता यश भी मुंबई पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर एक्टर को देखा गया है। शादी के कार्यक्रमों में मिलनी की रस्म के बाद जयमाला की रस्म होगी। इसके बाद लग्न, सात फेरे और फिर सिंदूर दान की रस्में पूरी होंगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required