विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी दौरे पर हैं। इस दौरान वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यानमग्न रहेंगे। शुक्रवार को उनके ध्यान का दूसरा दिन है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी के ध्यान का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में पीएम मोदी भगवा कुर्ता और गमछे में दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में वो स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ध्यान कर रहे हैं। उनके हाथों में माला है और ओम की आवाज गूंज रही है। यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक ध्यान किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था।
ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर साधना की थी। पीएम मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे। कन्याकुमारी पहुंचने के बाद भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना और पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह ध्यान लगाने यहां पहुंचे।
आम चुनाव का प्रचार थमने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हर बार आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं। 2019 के चुनाव प्रचार के बाद वो केदारनाथ गए थे। साल 2014 में वो शिवाजी महाराज से संबंधित प्रतापगढ़ गए थे।

