CBSE 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा।
देश भर में त्रिवेंद्रम का सबसे अधिक पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है।