आज अखिलेश यादव पहुंचे एटा
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित कर हैं। यहां से उन्होंने सपा प्रत्याशी लिए वोट मांगे। इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक हैं। हम लोग रक्षा करने की कोशिश में हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को बीजेपी ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। सवाल करते हुए कहा कि कोई बताए क्या आय दोगुनी हुई। 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या हुई है। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने संघ को सबसे खतरनाक परिवार कहा। उन्होंने कहा कि यादवों का नाम लेकर हमें बदनाम करते हैं, पीडीए परिवार घबराए हुए हैं। झूठे मुकदमे लगाए गए।
