Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • BJP किसका काटेगी टिकट, कौन होंगे नए चेहरे?

BJP किसका काटेगी टिकट, कौन होंगे नए चेहरे?

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। तैयारियों के बीच प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा होने लगी है। BJP ने इसको लेकर बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। कल दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई, जिसमें देशभर समेत उत्तराखंड की पांच सीटों पर नामों को लेकर भी चर्चा की गई। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा पांच में से कुछ सांसदों के टिकट काट सकती है। जबकि, कुछ नए चेहरों को मैदान में उतार सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में करीब चार घंटे तक चर्चा हुई। उत्तराखंड की बात करें तो पांचों सीटों को लेकर 55 नामों को पैनल भेजा गया था, जिसमें कई नए नाम भी शामिल हैं। इन्हीं में से BJP को पांच नामों पर मुहर लगानी है। माना जा रहा है कि नाम लगभग तय हो चुके हैं, बस ऐलान बाकी रह गया है। हालांकि, नामों को पता तभी चलेगा जब ऐलान कर दिया जाएगा।

हरिद्वार, टिहरी, गढ़वाल, नैनीताल-ऊमसिंह नगर और पिथोरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट उनकी प्रदर्शन पर टिके हैं। माना जा रहा है कि गढ़वाल लोकसभा सीट पर कोई नया चेहरा बाजी मार सकता है। हरिद्वार सीट को लेकर भी इसी तरह की खबरें छन कर सामने आ रही हैं।

टिहरी, नैनीताल-ऊमसिंह नगर और पिथोरागढ़-अल्मोड़ा सीट को लेकर स्थिति साफ नहीं है। खबरों की मानें तो इन तीनों सीटों पर पुराने चेहरों को ही रिपीट किया जा सकता है। हालांकि, पूरी स्थिति तभी साफ हो पाएगी, जब नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

वहीं, अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस में भी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों का दौर भी जारी है। कांग्रेस में टिकटों की दावेदारी को लेकर भी घमासान मचा हुआ है। देखना होगा कि कांग्रेस कब तक नामों का ऐलान करती है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required