Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ दिसंबर की होगी शुरुआत

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ दिसंबर की होगी शुरुआत

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय,बरसात के बाद बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने को तैयार है 3 दिसंबर को एक बार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम करवट बदलेगा इसके बाद ठंड में अचानक बढ़ोतरी होगी लेकिन फिर साथ दिसंबर को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा मौसम विभाग के अनुसार रविवार 29 नवंबर को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । वहीं राज्य के पर्वतीय जनपदों की घाटियों में कहीं-कहीं रात्रि तथा सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है । मौसम विभाग का कहना है कि 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वही राज्य के पर्वतीय जनपदों की घाटियों में कहीं-कहीं रात्रि तथा सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है ।

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी (3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है वही राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । जबकि 4 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है । इसके अलावा 7 दिसंबर को फिर एक नया पश्चिमी डिस्टरबेंस आएगा जिससे मौसम में फिर बदलाव होगा ।

पिछले 24 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तक रहे एवं पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक तक रहे ।राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे एवं पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से कम से लेकर सामान्य तक रहा ।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो दौर में भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, उत्तर-पश्चिम, मध्य और देश के पूर्वी हिस्सों में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required