Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 92 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 92 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले, नगर से लेकर देहात तक बदली पुलिस की कमान

हरिद्वार। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 92 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में कई कोतवाल और थानाध्यक्षों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार चन्द्रभान सिंह को कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को ज्वालापुर, केसी भट्ट को खानपुर, नन्द किशोर भट्ट को रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को कलियर, विनोद गुसाईं को पथरी, मनोज मैनवाल को मंगलौर, भगवान महर को श्यामपुर, राकेश शाह को रानीपुर और अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में संजय मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक खानपुर, कुन्दन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर, सिडकुल, गंगनहर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर, पथरी, भगवानपुर, खानपुर, झबरेड़ा, कलियर और बहादराबाद समेत विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

वहीं कुछ अधिकारियों को सीआईयू रुड़की, सीआईयू हरिद्वार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और चुनाव सेल समेत महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यापक फेरबदल को जनपद की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required