बस स्टैंड पर मिनी ट्रक ने स्कूटर सवार को कुचला, युवक की मौत
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
पुलिस ने मिनी ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया
हरिद्वार। धनौरी बस स्टैंड के पास मिनी ट्रक और स्कूटर की जोरदार भिड़ंत में स्कूटर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, धनौरी बस स्टैंड के पास एक मिनी ट्रक ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी महिपाल सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान अनुज पुत्र शिवराम, निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मिनी ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल चालक की पहचान संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

