Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए प्रान्तीय रक्षक दल

होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए प्रान्तीय रक्षक दल

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन, उत्तराखंड द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संगठन ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार एवं शासन का ध्यान आकर्षित किया।

संगठन द्वारा दिनांक 18 मार्च 2026 से एकता विहार, सहसधारा रोड, देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। दिनांक 06 जुलाई 2026 को विभागीय मंत्री माननीय श्रीमती रेखा आर्या जी को मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया गया। मंत्री जी के निर्देश पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा धरना स्थल पर संगठन से वार्ता की गई तथा मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसी आश्वासन के बाद दिनांक 07 जुलाई 2026 से धरना स्थगित किया गया था।


संगठन की प्रमुख मांगें हैं-

1. होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए।

2. पीआरडी जवानों को वर्षभर 365 दिन का नियमित रोजगार दिया जाए।

संगठन को आश्वासन दिया गया था कि आगामी दो कैबिनेट बैठकों के भीतर मांगों को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। लेकिन सात कैबिनेट बैठकें हो जाने के बावजूद अभी तक इन मांगों को कैबिनेट में प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे प्रदेशभर के पीआरडी जवानों में भारी निराशा है।

संगठन ने सरकार को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय जो 2 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिस तिथि को माहाआक्रोश रैली की घोषणा की जाएगी यदि उसे तिथि तक दोनों मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के पीआरडी जवान लोकतांत्रिक एवं व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करने वाले पदाधिकारी

प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर, प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव वीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट, जिला महासचिव पवन किशोर बहुगुणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र नौगाई, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश सैनी एवं प्रदेश सह-सचिव भगत सिंह दानू ।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सलाहकार, संयोजक, संगठन मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बारू तोमर, भगत सिंह दानू, दीपा रावत, मुकुल नेगी, पुष्कर हिंदवाल, पंकज गोस्वामी, सुनील लखरवाल, अंकित तोमर, नीमा वर्मा, दीपा सावंत चमन सिंह तोमर, चरण सिंह, राहुल तोमर, योगेश सैनी, गीता पंवार, राहुल कुमार, सीताराम, उजला, आनंद कंवाल, सुशील कैंतुरा चंद्रमोहन, अनिल दत्त, रिंकू सिंह, निशा अस्वाल, सावित्री, आशीष नौटियाल, राजेश नेगी, जयपाल, प्रवीण चौन सिंह राणा दिगपाल सिंह निशा असवाल दीपक डोभाल मुकुल नेगी रोशन लाल हरीश पवार धनेश्वर रावत मनोज रमेश जुयाल दीपा रावत, उजाला रावत, अंजना कंडारी, सरिता, पुष्कर थपलियाल चंद्र मोहन आनंद कंवल किरण बिष्ट, राजेन्द्र नौटियाल, अनिल प्रसाद बहुगुणा, मनोज गैरोला, सददाम खान, धमेन्द्र राणा, संदीप घिडियाल, आदि ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required