रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है रामलीला-अनिरुद्ध भाटी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
हरिद्वार। श्री सीताराम नाट्य कला संस्थान के तत्वावधान में श्री रामलीला समिति भूपतवाला के रंगमंच पर राम सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी एवं पार्षद राजेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारम्भ किया। भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, वचनबद्धता तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। लीला के माध्यम से मित्रता निभाने, वचन का मान रखने और धर्म की स्थापना का संदेश दिया गया। भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है।
रामलीला के माध्यम से हमें माता-पिता, परिजनों, मित्रों, साथियों, शुभचिंतकों, सेवकों, संतजनों तथा प्रतिद्वंदियों के साथ भी व्यवहार करने का तरीका सीखाती है। उन्होंने कहा कि सुग्रीव के साथ उनकी मित्रता सिखाती है कि सच्चा मित्र वही है, जो कठिन समय में साथ खड़ा रहे और अपने वचन को निभाने के लिए हर संभव प्रयास करे। पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला सांस्कृतिक उत्सव है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, महामंत्री नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष एवं पार्षद सूर्यकांत शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, गगन यादव, जितेंद्र यादव, प्रमोद रावत, आशीष कंडवाल, सतपाल गिरी, प्रशांत पाल, तरुण सैनी, गौरव खन्ना, विकास राणा, सतीश कुमार पाल, पवन यादव, सचिन गौड़, यश, सूरज गुप्ता, प्रमोद पाल, हरीश सैनी, दिनेश सैनी, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, रूपेश शर्मा, गोपी सैनी, संजय पाल, आशु आहूजा, सतवंत सिंह, गौरव सचदेवा, राजेन्द्र यादव, आदित्य यादव, प्रमोद पाल, अमित राणा, दिनेश धीमान, राजीव यादव, मनोज निषाद, रमन यादव, रितेश त्यागी, अमित राणा, राम किशोर साहनी, आजाद साहनी, दिनेश धीमान, नवीन सैनी, सत्यम प्रजापति सहित अनेक गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

