Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेंगी ठंड

उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेंगी ठंड

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर को राज्य के पांच प्रमुख पर्वतीय जिलों बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों पर हल्की बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं. दूसरी ओर, मौसम विभाग ने 17 से 20 अक्टूबर के दौरान किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की है. इन पांच जिलों के अलावा राज्य के शेष सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा।

अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की स्थिति बन सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. वहीं 19 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक पूरे उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है, जिससे सुबह और शाम के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जा रही है।

देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी और तराई क्षेत्रों में 17 अक्टूबर को दिनभर मौसम शुष्क और धूप खिली रहने की संभावना है. देहरादून में दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड महसूस होने लगेगी. हरिद्वार और रुड़की में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

नैनीताल, अल्मोड़ा और मध्य हिमालयी क्षेत्र

कुमाऊं मंडल के नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर मौसम पूरी तरह साफ और खुशनुमा बना रहेगा. हालांकि, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण इन शहरों में रात के तापमान में गिरावट आएगी. सैलानियों और स्थानीय नागरिकों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस होगी।

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग), बद्रीनाथ (चमोली), गंगोत्री व यमुनोत्री (उत्तरकाशी) के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की फुहारें या हिमपात संभव है. ऐसे में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही आगे की यात्रा की योजना बनाएं और पर्याप्त गर्म कपड़े साथ रखें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required