दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
गोवा स्थित आवास पर आया गंभीर कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम
गोवा। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित अपने आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। अस्पताल में सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए मशहूर नाना पाटेकर ने कई यादगार किरदार निभाए।
उनका वास्तविक नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म गमन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

