Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • कॉलेज में मचा हड़कंप, मलबे में दबा पीएसी जवान रेस्क्यू कर बचाया

कॉलेज में मचा हड़कंप, मलबे में दबा पीएसी जवान रेस्क्यू कर बचाया

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को अचानक भवन का एक हिस्सा ढहने से हड़कंप मच गया। कॉलेज परिसर में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की ओर बने भवन का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के दौरान एक पीएसी जवान मलबे की चपेट में आ गया।

भवन का हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जवान के मलबे में दबे होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने राहत एवं बचाव दल की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जवान को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। भवन का हिस्सा अचानक गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही भवन गिरने के वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required