उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ट्रेकिंग पर गए 22 सदस्यों का आज रेस्क्यू
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
डीएम स्मार्ट कंट्रोल रूम में
स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी कर रहे रेस्क्यू अभियान की निरंतर निगरानी
मंगलवार 11:15 बजे तक कालिंदी, सतोपंथ और जोगिन–I क्षेत्र से कुल 22 सदस्यों का किया सफल रेस्क्यू
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टरों की सुरक्षित वापसी को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और मुस्तैद है। सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी पास बेस तथा ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में अभियान पर गए ट्रेकर्स और सदस्यों में से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था।
आज मंगलवार को भी प्रातःकाल से रेस्क्यू अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 10 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है, सतोपंथ बेस क्षेत्र से 04 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है, जोगिन–I पास बेस क्षेत्र से 08 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है। इस प्रकार आज कुल 22 सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान में संबंधित टीमों द्वारा हर्षिल एवं अन्य पड़ावों पर आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान का जायजा ले रहे हैं और रेस्क्यू में लगी सभी टीमों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

