Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • 1008 कमल पुष्प और विल्वपत्र से भगवान जंगमेश्वर महादेव का किया अभिषेक

1008 कमल पुष्प और विल्वपत्र से भगवान जंगमेश्वर महादेव का किया अभिषेक

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

देहरादून। त्रयोदशी तिथि के पावन अवसर पर श्री जंगम शिवालय में लोक कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रीमहंत कृष्णा गिरि महाराज ने भगवान श्री जंगमेश्वर का 1008 कमल पुष्प और विल्वपत्र से विधि विधानपूर्वक अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण कर मंगलकामना की।

श्रीमहंत कृष्णा गिरि महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना लोक कल्याण और मानवता के हित का संदेश देती है। त्रयोदशी के अवसर पर भगवान जंगमेश्वर का कमल पुष्प और विल्वपत्र से अभिषेक कर विश्व शांति, जनकल्याण और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत कल्याण नहीं, बल्कि समस्त समाज और जीव-जगत के मंगल की भावना भी है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बढ़े तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहे, यही प्रार्थना की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को भी जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दिगम्बर रवि गिरि महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान जंगमेश्वर की पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। मंदिर में हुए विशेष अभिषेक और पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जयघोष किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required