Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड में अभी बरसात का दौर रुक रुक कर रहेगा जारी

उत्तराखंड में अभी बरसात का दौर रुक रुक कर रहेगा जारी

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

कुछ जिलों में होगा मौसम में बदलाव

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार भले ही थोड़ी सुस्त पड़ गई हो, लेकिन पर्वतीय जिलों में बादलों का मिजाज अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने आज यानी 19 सितंबर के लिए प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजधानी देहरादून समेत पर्वतीय जिले टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही इन इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की तेज गड़गड़ाहट को लेकर खास चेतावनी दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील पर्वतीय रास्तों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दौरान राज्य भर में मानसूनी गतिविधियां कमजोर दर्ज की गई हैं, फिर भी स्थानीय मौसमी बदलाव के चलते कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जिलों के छिटपुट इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ, मैदानी इलाकों के बाशिंदों को फिलहाल तेज बारिश से राहत मिलती दिख रही है, जहां दिन के समय मौसम के मिजाज में उमस और हल्की तपिश देखी जा सकती है।

चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े प्रमुख पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में आज मौसम का असर सीधे तौर पर देखा जा सकता है. इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं. आईएमडी की चेतावनी के मुताबिक, इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, इसलिए ऊंचाई पर सफर कर रहे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की हिदायत दी गई है. पहाड़ी मार्गों पर हल्की बारिश के बाद पत्थरों के खिसकने की आशंका को देखते हुए चालकों को भी बेहद सावधानी बरतने को कहा गया है।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम रहेगा शुष्क

पहाड़ी जनपदों के उलट मैदानी जिलों में मौसम का रुख बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर (रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा) में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. यहां दिनभर धूप खिली रहेगी, जिसके चलते वातावरण में हल्की उमस और गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required