Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • तलाक के मुकदमे की तारीख पर तहसील के बाहर बवाल

तलाक के मुकदमे की तारीख पर तहसील के बाहर बवाल

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

पिता-पुत्री पर धारदार हथियार से हमला

समझौते के लिए पहुंचे थे दोनों पक्ष, विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार। तलाक के मुकदमे में समझौते के लिए लेकर तहसील पहुंचे पिता-पुत्री पर कथित तौर पर धारदार नुकीली चीज से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के कंधे और हाथ पर चोट लगने की बात कही गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मखियाली कलां निवासी मतलूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री प्रवीण का इंतजार पुत्र फत्ता के साथ विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा न्यायालय लक्सर में विचाराधीन है। तहरीर के अनुसार, 9 सितंबर को दोनों पक्ष समझौते के लिए तहसील लक्सर पहुंचे थे।

आरोप है कि समझौता नहीं होने के बाद करीब 11:30 बजे जब मतलूब अपनी पुत्री प्रवीण के साथ तहसील से बाहर निकला, तभी इंतजार वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से धारदार नुकीली चीज से वार किया।

तहरीर के मुताबिक हमले में प्रवीण के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी से भविष्य में भी जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required