उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, आज भी झमाझम बरसात
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
भादो का महीना चल रहा है ऐसे में मानसून अभी भी अपना प्रचंड रूप दिख रहा है बुधवार को रेड अलर्ट के बाद गुरुवार आज मौसम विभाग में येलो अलर्ट की चेतावनी अनेक जनपदों को जारी की है इन सब के बीच मौसम विभाग में गुरुवार को सुबह 10:00 बजे तक येलो अलर्ट जारी करते हुए 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार जनपद देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर यथा लाखा मंडल, डुंडा रेंज, मोरी, पुरोला, लालकुआं, किच्छा, खटीमा, टनकपुर तथा आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन/ वर्षा के तीव्र दौर एवं आकाशीय बिजली चमकने होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त करते हुए राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्ति की है।
मौसम विभाग में 4 सितंबर को
राज्य के नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। वही 5 सितंबर को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना के साथ-साथ सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

