Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • गले में फंसा ‘चाइनीज मांझा’, थम गई दीपक की जिंदगी!

गले में फंसा ‘चाइनीज मांझा’, थम गई दीपक की जिंदगी!

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

घर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा

हरिद्वार। जनपद के लंढौरा क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी दीपक कुमार के लिए सोमवार की देर शाम जिंदगी की आखिरी शाम साबित हुई। रुड़की से अपने गांव लौट रहे दीपक को नगला इमरती गांव के पास सड़क पर लटक रहा चाइनीज मांझा चपेट में ले गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, दीपक बाइक से अपने गांव शिकारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लटक रहा मांझा उनके गले में फंस गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दीपक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उनके भाई मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में दीपक को उपचार के लिए रुड़की स्थित विनय विशाल अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

दीपक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उनके पार्थिव शरीर को शिकारपुर स्थित घर ले आए। घटना की खबर फैलते ही गांव में भी मातम पसर गया। दीपक की मौत ने एक बार फिर चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री और इस्तेमाल पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required