28 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 22 अगस्त को राज्य के देहरादून, टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, उधम सिंह नगर व पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है जहां देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव दौर होने की संभावना है।
साथ ही मौसम विभाग ने 24 अगस्त को देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव दौर होने तथा हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है । मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को राज्य के देहरादून, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की है ।
मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना के अलावा
राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव दौर होने की संभावना है । मौसम विभाग ने 27 अगस्त के लिए भी मौसम की संभावना व्यक्त करते हुए राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना व राज्य के मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। इसके अलावा 28 अगस्त को के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना के अलावा मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

