गंगा के तेज बहाव में बह रहे शिवभक्त को SDRF ने बचाया
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
हरिद्वार। कांगड़ा घाट पर स्नान के दौरान नोएडा (उत्तर प्रदेश) निवासी एक शिवभक्त गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड पुलिस SDRF के जवान ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बीच साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए जवान ने कड़ी मशक्कत के बाद शिवभक्त को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। SDRF की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। उत्तराखंड पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें, गहरे पानी में न जाएं तथा सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का अवश्य पालन करें।

