Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • फाउंड्री गेट के पास नीलगाय से टकराई रैपिडो बाइक

फाउंड्री गेट के पास नीलगाय से टकराई रैपिडो बाइक

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

चालक गंभीर घायल

हरिद्वार। बीएचईएल स्थित फाउंड्री गेट के पास बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में रैपिडो बाइक चालक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, देर शाम फाउंड्री गेट से हरिद्वार की ओर आ रहे रैपिडो चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित रूप से थाना रानीपुर परिसर में रखवा दिया गया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्र और सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर अचानक आने वाले जंगली जानवरों से बचाव के लिए सावधानी रखें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required