Search for:

भाई ने भाई को मारी गोली

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

आरोपी प्रधान पति फरार

हरिद्वार। जनपद के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। प्रधान पति किशोर सैनी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सगे भाई राजेश सैनी उम्र 50 वर्ष को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है।

पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि किशोर सैनी ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राजेश पर फायर कर दिया। गोली लगते ही राजेश लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना पर भगवानपुर क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय, कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट और धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required