Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्र की बेटी रचना के पीसीएस बनने पर ग्राम प्रधानों के साथ दी बधाई

स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्र की बेटी रचना के पीसीएस बनने पर ग्राम प्रधानों के साथ दी बधाई

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के ग्राम जियापोता की बेटी रचना ने अधिकारी बनकर किया नाम रोशन

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जियापोता गांव की बेटी रचना के उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रचना के अधिकारी बनने से क्षेत्रवासियों के मेधावियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रेरणा मिली है।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जियापोता निवासी पुलिसकर्मी संतोष की बेटी रचना के उप खंड शिक्षा अधिकारी बनने पर बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उनके घर पर पहुंचकर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंटकर बधाई दी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गांव की बेटी के अधिकारी बनने से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने विभागीय जिम्मेदारी संभालने के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रचना के पिता संतोष कुमार और चाचा एलआईयू इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार को बधाई दी। इस मौके पर जियापोता ग्राम प्रधान कृष्णपाल प्रधान, अजीतपुर ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, फेरुपुर प्रधान अमित सैनी, शाहपुर प्रधान दीपक सैनी आदि शामिल हुए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required