राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 84.13% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 84.13% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
रामनगर उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर द्वारा आयोजित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 रविवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कक्षा 6 में प्रवेश तथा कक्षा 7, 8, 9 और 11 में पार्श्व प्रवेश के लिए यह परीक्षा प्रदेश के सभी विकासखंडों में बनाए गए 110 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई।
कक्षा 6, 7 और 8 की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि कक्षा 9 और 11 की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा पूरे प्रदेश में सुरक्षा और अनुशासन के साथ शुचितापूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परिषद् द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कक्षा 6 में 18,658 में से 16,069 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,589 अनुपस्थित रहे। कक्षा 7 में 751 में से 594, कक्षा 8 में 790 में से 660, कक्षा 9 में 811 में से 392 तथा कक्षा 11 में 94 में से 39 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी कक्षाओं को मिलाकर कुल 21,104 अभ्यर्थियों में से 17,754 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3,350 अनुपस्थित रहे। कुल 84.13 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

