जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
मुख्यमंत्री धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल देश के करोड़ों लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देशभर में शुरू किए गए जन औषधि केंद्र जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे इलाज पर आने वाला आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि सरकार के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को भी मजबूती प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

