सीएम धामी से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
राज्य में संचालित एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में संचालित एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

