Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • धूप–बादलों की आंख-मिचौली के बीच ठंड का असर बरकरार

धूप–बादलों की आंख-मिचौली के बीच ठंड का असर बरकरार

Listen to this article

देहरादून: कुमाऊं और गढ़वाल में मौसम बदलाव की कगार पर है तराई क्षेत्र में धुंध और कोहरा सुबह शाम देखने को मिलना है वही रात में कड़ाके की ठंड हो रही है राज्य में जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। सर्दियों की बारिश न होने के कारण सूखी ठंड परेशान कर रही है। वही आने वाले दिनों में रातें और सर्द होने के आसार हैं। जबकि दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। वहीं अब राज्य में अलाव भी जगह जगह जलने लगे हैं ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड कम लगेगी।

इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं है। रविवार को देहरादून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। कभी तेज तो कभी हल्की धूप के कारण सर्दी का एहसास कम हुआ।

हालांकि देहरादून का अधिकतम तापमान 23.4 न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.9 और अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required